मकर संक्रांति पर बन रहे है कुछ विशेष योग, इन राशियों के लिए शुभ है लोहड़ी

सभी मकर स्नान कर प्राप्त कर सकते हैं पुण्य

मकर संक्रांति पर बन रहे है कुछ विशेष योग, इन राशियों के लिए शुभ है लोहड़ी

- Advertisement -

मंडी। मकर संक्रांति पर शुक्रवार को सुर्य नारायण भगवान उत्तरायण होंगे और देवताओं के दिनों की शुरूआत होगी । इस वर्ष माघ संक्रांति पर कुछ विशेष योग बन रहे हैं जिनके तहत हर व्यक्ति भगवान सुर्य नारायण की पूजा अर्चना कर वांछित मनोकामना की पूर्ति कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मंडी से पंडित रामलाल शर्मा ने बताया कि हिन्दू परंपरा के अनुसार इस दिन को मनाने की विशेष प्रक्रिया है। लोहड़ी का पर्व गुरुवार से ही शुरू हो जाता है जिस दिन रात को लोहड़ी का गिट्ठा जलाया जाता है। अग्नि देव की पूजा की जाती है और तिल या तिल से बने भोग्य प्रदार्थों का दान किया जाता है। उसके बाद शुक्रवार को सभी धार्मिक स्थालों पर या प्रमुख नदियों में स्नान को श्रेष्ठ माना गया है।


यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति बन रहे गई शुभ योग, यहां पढ़े इसकी तिथि व शुभ मुहूर्त

 

 

पंडित रामलाल शर्मा बताते हैं कि स्नान के सुबह चार बजे और पूजा अर्चना के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से उपयुक्त समय है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार कि मकर संक्रांति सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को छोड़ अन्य सभी राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ रही है। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर वीरवार को मंडी के बाजारों में खुब रौनक देखने को मिली। लोग लोहड़ी के लिए मुंगफली, गचक, रेवड़ियां आदि खरीदते दिखे। शुक्रवार को लोहड़ी के अवसर पर सभी लोगों के घरों में मास की दाल की खिचड़ी बनाई जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | special yog | मकर संक्रांति | कुछ विशेष योग | इन राशियों | himachal abhi abhi | Himachal Pradesh News in Hindi | शुभ है लोहड़ी | Himachal News | Makar Sankranti | latest news himachal | himachal news in hindi | Himachal Latest News | latest himachal news in hindi | Latest Himachal News | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | Himachal local news | latest hp news | himachal news abhi abhi | himachal abhi abhi news | hp abhi abhi news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है