- Advertisement -
वी कुमार/पंडोह। ससुर की हत्या के आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दिल्ली के नजदीक निजामगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बता दें कि गत रविवार रात को उच्च मार्ग-21 नजदीक पुलिस बटालियन मेन गेट के पास पंडोह बाजार के दुकानदार अशोक कुमार की हत्या कर उसका दामाद रात को मौका से फरार हो गया था। मंडी के पुलिस अधीक्षक प्रेम सिंह ठाकुर के आदेशानुसार आरोपी को पकड़ने के लिए चारों तरफ जाल बिछा दिया गया था। वहीं पुलिस की एक टीम आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली की ओर रवाना हो गई थी।
पंडोह चौकी के प्रभारी हेम राज शर्मा के नेतृत्व में दो मुख्य आरक्षी राम सिंह और रमेश सहित दिल्ली पहुंचने पर दिल्ली के नजदीक एक गांव निजामगढ़ में धर दबोचा। आरोपी वहां से भागने की फिराक में था। पुलिस टीम द्वारा बड़ी मुस्तैदी से आरोपी को हिरासत में लिया और मंडी सदर थाना लाया गया।
यह जानकारी देते हुए मंडी सदर के एसएचओ चेत राम भंगालिया ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी का जल्द अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
- Advertisement -