- Advertisement -
मुंबई। यहां के ओशिवारा इलाके में एक फैशन डिजाइनर की उसके ही सगे बेटे ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
45 वर्षीय सुनीता का शव शुक्रवार को उनके लोखंडवाला स्थित फ्लैट के बाथरूम में मिला था। उनके सिर पर गहरी चोट थी। कुपर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस मामले में सुनीता के 23 वर्षीय बेटे लक्ष्य पर शक था, जो पेशे से मॉडल है। बाद में उसे गैर इरादतन हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया।
सुनीता और लक्ष्य के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्साए लक्ष्य ने अपनी मां को धक्का दे दिया जिससे वो बाथरूम में जा गिरी। इसके बाद लक्ष्य घर से चला गया। सुबह लक्ष्य ने देखा कि सुनीता अब भी बाथरूम में ही गिरी हुई है, तो उसने तुरंत एंबुलेस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया।
- Advertisement -