- Advertisement -
नई दिल्ली। लखनऊ लोकसभा सीट (Lucknow Lok Sabha seat) से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) के पक्ष में शुक्रवार को उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने रोड शो (road show) किया। इस दौरान उन दोनों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। बता दें, ये पहली बार है जब बतौर अभिनेत्री सोनाक्षी कोई राजनीतिक रोड शो कर रही हैं। इस दौरान भाई कुश सिन्हा के साथ सोनाक्षी, मां के लिए लोगों से वोट करने की अपील करती नजर आईं।
जब सोनाक्षी सिन्हा अपनी मां के लिए लखनऊ के लोगों से वोट करने की अपील कर रही थीं उस दौरान हजारों की संख्या में लखनऊ की सड़कों पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। गौरतलब है कि पूनम सिन्हा का चुनाव में मुकाबला सीधे तौर पर बीजेपी प्रत्याशी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ है। बता दें कि इससे पहले पूनम सिन्हा ने जब अपना नामांकन दाखिल किया था। तब पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने रोड शो किया था और पत्नी पूनम के लिए वोट मांगा था। पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।
- Advertisement -