- Advertisement -
शिमला। प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, भाषा एवं संस्कृति राम सुभग सिंह को आयुर्वेद का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। हालांकि आयुर्वेद का जिम्मा अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता के पास था। इसी तरह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन संजय गुप्ता को सरकार ने वित्तायुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। इंटर काडर तबदील हुई सोनाक्षी सिंह तोमर को सरकार ने एसडीएम (SDM) बिलासपुर के पद पर तैनाती दी है। सोनाक्षी सिंह तोमर आईएएस बैच 2016 के त्रिपुरा काडर से हैं।
वहीं, हिमाचल प्रशासनिक सेवा अफसर (HAS) एसडीएम बिलासपुर नरेंद्र कुमार का तबादला (Transfer) संयुक्त सचिव नाहन मेडिकल कॉलेज (Nahan Medical College) के लिए किया गया। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी आईएएस (IAS) में आ गए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा नियुक्ति नियम 1954 के तहत 1998 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को आईएएस का तोहफा मिल गया। इस संदर्भ में गुरुवार को अधिसूचना भी जारी हो गई। कमलकांत सरोच और नीरज कुमार अब आईएएस (IAS) में आ गए हैं। दोनों अफसर 1998 बैच के एचएएस अफसर हैं। कमलकांत सरोज जिला मंडी और नीरज कुमार हमीरपुर जिला से संबंध रखते हैं।
- Advertisement -