- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) में फैशन के लिए अलग ही पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर 2 लाख की जैकेट (Jacket) पहने स्पॉट किया गया। यहां से सोनम के कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनम इस जैकेट में बेहद कमाल की लग रही हैं।
सोनम ने Fendi PU ब्रांड (Brand) की जैकेट पहनी थी। इसकी कुल कीमत 1,80,211 रुपए है। इस जैकेट के साथ उन्होंने प्लेटेड स्कर्ट पहनी थी जो उनपर खूब जंच रही थी। सोनम ने जो बैग लिया था उसकी कीमत भी 1,46,117 रुपए बताई जा रही है। उन्होंने अपनी जैकेट और बैग से मेल खाते हुए जूते पहने थे। इस लुक (Look) को उन्होंने खुले बाल गॉगल्स और रेड डार्क लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया था।
- Advertisement -