- Advertisement -
मुंबई। सोमवार को सोनम कपूर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी शुरु होने वाली है। इसी बीच इस फंक्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कपूर खानदान गोल्डन और वॉइट कलर रॉयल नजर आ रहा है। वहीं आनंद भी संगीत के लिए गोल्डन कुर्ते में कहर ढा रहे हैं तो सोनम राजकुमारी लग रही हैं। सोनम ने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी का लहंगा पहना है। वह भी लहंगा गोल्डन और वॉइट कलर का है
सोनम ने लहंगे के साथ नेकलेस, झुमके, मांगटीका और कड़ा पहनी हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों में सोनम एक दम राजकुमारी लग रही हैं। बता दें कि संगीत का यह कार्यक्रम उनके घर पर ही होना तय था, लेकिन सोमवार को मेहंदी सेलिब्रेट करने के लिए फंक्शन मुंबई के सनटेक BKC में रखा गया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की कल मेहंदी सेरेमनी हुई। सोनम इस दौरान डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसी दौरान बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मानी जानें वाली एक्ट्रेसेस सोऩम कपूर की मेहंदी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई थी। पार्टी में सोनम के साथ मसाबा ने भी खुब इंज्वाय किया। इसके बाद मसाबा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
- Advertisement -