- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आनंद आहूजा से शादी के बाद से अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ को काफी खुश नजर आते हैं। शादी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और सोनम ने अपने कुछ बेडरूम सीक्रेट्स अभी से खोल दिए हैं।
सोनम कपूर हाल ही मेंअनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो फीड अप विद द स्टार्स में पहुंचीं थी। यहां सोनम कपूर ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट खोल डाले। सोनम ने यहां बताया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और वह इसे काफी एन्जॉय कर रही हैं। शो के दौरान सोनम कपूर ने कई बातों का खुलासा किया। जब उनसे पूछा कि वे रात में अपने बेडरूम की लाइट बंद कर सोती हैं या नहीं तो उन्होंने जवाब दिया कि वे लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। उन्हें लाइट ऑन रखना ही पसंद है।
जब सोनम कपूर से पूछा गया कि उनके पति आनंद आहूजा ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था तो सोनम कपूर ने उसका भी खुलासा किया। सोनम ने बेबाकी से कहा कि जब आनंद ने उन्हें प्रपोज किया था तो वो रिंग नहीं लेकर आए थे और बिना रिंग के ही प्रपोज किया था।
- Advertisement -