- Advertisement -
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो का गाना ‘मेरे नाम तू’ रिलीज होते ही हीरो बन चुका है। इस गाने ने यू-ट्यूब पर खूब धमाल मचाई है। यह गाना शुक्रवार को रिलीज किया गया था। एक ही दिन में इस गाने को लगभग 14 मिलियन बार देखा जा चुका है।
इरशाद कामिल के लिखे इस गीत में शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब सराहा है। गाने में शाहरुख खान और बऊआ देसी अंदाज में दिख रहे हैं, वहीँ अनुष्का व्हीलचेयर पर बैठी ख्यालों में खो जाती है। इसी के साथ शुरू होता है दोनों का रोमांस। फिल्म के ट्रेलर की ही तरह यह गाना भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
गाने में एक बौने आदमी और एक अपाहिज लड़की के रोमांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को अभय जोधपुरकार ने गाया है, जबकि म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है। इस शानदार फिल्म ‘जीरो’ को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं।
- Advertisement -