- Advertisement -
Sonia expressed regret: कुल्लू। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवंगत आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह की पत्नी को पत्र लिखकर कर्ण सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया है। कर्ण सिंह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थेएउन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था।
यहां वीरवार देर रात उनका निधन हो गया। शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि कर्ण सिंह का जन्म अक्तूबर, 1957 में कुल्लू के राज परिवार स्वर्गीय राजा मोहिन्द्र सिंह तथा महारानी यीना देवेश्वरी के घर हुआ। उनका विवाह शिवानी सिंह से हुआ थी।
उन्होंने तीन बार बंजार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और प्राथमिक शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण मंत्री रहे। वह दो बार कुल्लू जिला बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे और वर्ष 2008 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। वह वर्ष 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव में निर्वाचित घोषित किए गए और आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री बने।
- Advertisement -