-
Advertisement
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
Last Updated on February 2, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें किस परेशानी की बजह से अस्पताल भर्ती किया गया है। इससे पहले भी वह 1 फरवरी को बजट सत्र में शामिल नहीं हो पाई थीं।
यह भी पढ़ें: देहरादून बना ‘शाहीन बाग’, एक हफ्ते से CAA के खिलाफ धरने में जुटे प्रदर्शनकारी
बता दें, 73 साल की सोनिया गांधी कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं इसी बजह से वह राजनीति (Politics) में भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहती है। साथ ही चुनावी रैलियों में भी कम भाग लेती हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में हार के बाद जैसे ही राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ा तो उन्होंने इसकी कमान फिर संभाली।