-
Advertisement
अपने पति और बेटे के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी
Last Updated on November 24, 2022 by Vishal Rana
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) पर हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी भी जुड़ गईं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज अपने पति और बेटे के साथ पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई। इससे पहले कर्नाटक में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी इस यात्रा की हिस्सा बनी थीं। लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देती हुई नजर आईं। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया। यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने खंडवा से पैदल यात्रा शुरू की। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया।
यह भी पढ़ें:एक दम पूरी तरह ना छोड़िए चीनी का सेवन, हो सकता है नुकसान
यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए।मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आईए लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया।इस बीच सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिए। वहीं मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद चार दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान (Rajasthan)में प्रवेश करेगी। यात्रा अगले 13 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के तीन क्षेत्रों क्रमश मालवा (इंदौर, उज्जैन), निमाड़ (बुरहानपुर खंडवा, खरगोन), मध्य भारत के हिस्से आगर और सुसनेर जिलों को कवर करेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई समुदाय के लोगों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनिए। राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का दौरा करने के अलावा खंडवा में आदिवासी नेता टंट्या भील के जन्मस्थान पर भी पहुंचेंगे।