-
Advertisement
Rajya Sabha के लिए सोनिया गांधी कल करेंगी नामांकन ! हिमाचल को सेफ जोन मान रही पार्टी
Sonia Gandhi: नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) राज्यसभा के लिए बुधवार को नामांकन करने वाली हैं। सोनिया गांधी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं। लेकिन अबकी मर्तबा वह लोकसभा चुनाव ना लड़कर राज्यसभा (Rajya Sabha) के रास्ते से संसद में पहुंचेगी। इसके लिए वह हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से नामांकन कर सकती हैं। कांग्रेस पार्टी हिमाचल को सोनिया गांधी के लिए सेफ जोन मान रही है।
1999 से सोनिया लोकसभा सदस्य रही हैं
सोनिया गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ते समय कहा था कि ये उनका आखिरी चुनाव है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता साल 1999 से लोकसभा की सदस्य रही हैं, ये पहला मौका होगा जब वो उच्च सदन पहुंचेंगी। सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने के बाद संभवतः प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए। दरअसल, रायबरेली की सीट गांधी परिवार के लिए खास रही है। सोनिया गांधी से पहले इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू जैसे लोग चुनाव लड़ चुके हैं।
हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव 27 फरवरी 2024 को होना है। राज्य विधानसभा के निर्देश के अनुसार उम्मीदवारों को 15 फरवरी 2024 तक अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करना होगा। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक और बीजेपी के 26 विधायक हैं। ऐसे में सोनिया गांधी को यहां पर किसी तरह का खतरा नहीं है। ये सीट बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल खाली होने के बाद भरी जानी है।
-पंकज शर्मा