- Advertisement -
Congress Party : नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को 15 अक्टूबर तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के लिए रास्ता साफ करने के लिए सोनिया गांधी अध्यक्ष पद छोड़ सकती हैं। सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक में कांग्रेस ने पार्टी के चुनाव 15 अक्टूबर तक पूरा करने का फैसला लिया। सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव तेजी और गंभीरता से कराए जाएं।
बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल की पदोन्नति होगी उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने संगठन चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। बीते साल नवंबर में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सदस्यों ने एकमत से ये मजबूत भावना व्यक्त की थी कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जानी चाहिए।
- Advertisement -