एसपी कुल्लू के Body Guard और ड्राइवर पर दराट से हमला, एक गिरफ्तार

एसपी कुल्लू के Body Guard और ड्राइवर पर दराट से हमला, एक गिरफ्तार

- Advertisement -

कुल्लू। एसपी कुल्लू गौरव सिंह के बॉडीगार्ड (Body Guard) और वाहन के चालक पर दो लोगों ने दराट से हमला कर दिया। इसमें चालक की बाई उंगली पर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी है। बता दें कि एसपी कुल्लू गौरव सिंह बीती रात 12 बजे मणिकर्ण में गश्त पर थे। सरसाड़ी के पास सरकारी वाहन से पास लेकर 2 लोगों ने रास्ता रोक कर दबंगई दिखानी शुरू कर दी। एसपी के वाहन पर लात रखकर गाली गलौच करने लगे। यह देखकर एसपी के बॉडीगार्ड आरक्षी अंकुश व चालक निक्का राम वाहन से बाहर निकले।


यह भी पढ़ें: अघोषित बिजली कटों से परेशान DYFI तथा SFI ने किया SDO का घेराव, दी ये चेतावनी


जैसे ही यह लोग बाहर निकले तो आरोपियों ने दराट से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें ड्राइवर निक्का राम को बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी है। उसके बाद आरोपी वहां से भुंतर की तरफ फरार हो गए। इसके बाद में थाना भुंतर के क्षेत्र में पुलिस की टीम ने एक आरोपी 50 वर्षीय कन्हैया पुत्र भूप राम निवासी सरसाड़ी डाकखाना जलुग्रां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल्लू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों के मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | live | दराट | गिरफ्तार | ड्राइवर | Guard | कुल्लू | एसपी | हमला | kullu | today | Himachal News | abhiabhi | latest news | state news | Body | HP crime
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है