- Advertisement -
बिलासपुर। शहर के लुहणू मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम (Indoor stadium) में स्पेशल ओलिंपिक भारत ने फ्लोरबॉल राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का आयोजन किया, जिसमें देशभर से 19 राज्यों के 142 स्पेशल खिलाड़ियों (Special players) ने भाग लिया। यह कैंप मानसिक व शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को खेल जगत में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने के मकसद से शुरू किया गया। इस कोचिंग कैंप का शुभारंभ प्रदेश के सिंचाईं एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।
कैंप में बच्चों को फ्लोरबॉल की बारीकियां समझाई जाएंगी। ताकि, आने वाले समय में यह बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। वहीं इस खास मौके पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने बिलासपुर के अलिखड़ पुल के नीचे रिजर वायर बनाकर पीने व सिचाईं के लिए बड़ा प्रोजेक्ट बनाये जाने की बात कही। महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन होने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों को निजी फायदा पहुंचाने के चलते ही किरतपुर से नेरचौक फोरलेन कार्य ठप होने का दावा किया है।
- Advertisement -