- Advertisement -
एक तरफ कोरोना की वजह से लोग परेशान है इसी बीच स्पाइडर मैन स्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) के फैंस के लिए एक दुखभरी खबर है। टॉम हॉलैंड अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड ओलिविया बोल्टन से अलग हो गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन दोनों के अलग होने की खबर काफी चर्चा में है।
दोनों के अचानक अलग होने से हॉलीवुड (Hollywood) में भी कई तरह की अटकलें हैं। ऐसा इसलिए भी है कि दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करते रहे हैं। दोनों को तस्वीरों में एक साथ देखना सुखद होता था। सबसे बड़ी बात यह कि फैंस को भी उनकी जोड़ी बेहद पसंद थी। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं, इसलिए रिश्ते के टूटने को लेकर वे दुखी नहीं हैं बल्कि खुश हैं। दोनों के करीब एक सूत्र ने बताया कि दोनों बेहद क्लोज थे और रिश्ते में खुश भी थे पर एक समय के बाद दोनों ने यह तय किया कि उनके लिए बेहतर यही होगा कि अब वे अलग हो जाएं।
- Advertisement -