-
Advertisement
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेशाध्यक्ष बने खेल मंत्री Rakesh Pathania
Last Updated on January 24, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संघ (Hindustan Scout and Guide) का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इस आश्य की जानकारी संघ के चेयरमैन सुनील कृष्ण कौल ने आज दी। गौरतलब है कि यह संघ केंद्रीय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से मान्य प्राप्त होने के साथ-साथ वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्काउट जर्मनी से संबद्ध है। इस स्वेच्छिक, गैर राजनीतिक और धर्म निरपेक्ष संगठन का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज के निर्माण के लिए मूल्य आधारित प्रणाली को शामिल करके युवाओं को शिक्षित बनाने पर है। कृष्ण कौल ने कहा कि वन मंत्री के संघ के प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी से स्काउट एंड गाइड की गतिविधियों के साथ-साथ उनकी खेलों के प्रति सोच, अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश में अन्य खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: वन मंत्री राकेश पठानिया ने Hamirpur में अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास, जाने क्या हैं कारण
राकेश पठानिया लंबे समय से युवाओं तथा खेल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई खेल नीति (New Sports Policy) को अंतिम रूप देने से पहले वन मंत्री की पहल पर उनकी अध्यक्षता में गत नवंबर माह में पहली बार धर्मशाला में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारिओं सहित विभिन्न खेल संघों तथा संगठनों से भी बैठकें आयोजित की गई थी। विभिन्न खेल संघों, संगठनों सहित अन्य खेल प्रेमियों ने भी वन मंत्री द्वारा संघ की बागडोर संभालने पर खुशी व्यक्त की है तथा अपनी शुभकामनाएं दी है। राकेश पठानिया ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है तथा वे इस पद पर रहते हुए न केवल एसोसिएशन के लिए कार्य करेंगे अपितु युवाओं को भी प्रेरित करेंगे कि वे स्काउट्स जैसी गतिविधियों में भाग लें।
उन्होंने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन का इतिहास सौ से भी अधिक वर्ष पुराना है। वर्ष 1907 में लड़कों के लिए इसे आरंभ किया गया था, जिसमे बाद में वर्ष 1910 में लड़कियों के लिए भी प्रवेश दिया जाने लगा। भारत में वर्ष 1927 को हिदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन की स्थापना की गई। तब से यह एसोसिएशन युवाओं में अनुशासन एवं समाज सेवा की भावना पैदा करने में कार्य कर रही है। पठानिया ने कहा कि वह स्वयं भी अनुशासनप्रिय हैं तथा युवाओं से भी आग्रह करते हैं कि वे अनुशासन में रह कर समाज सेवा के कर्यों में भाग लें। स्काउट्स जैसी गतिविधियों में भाग ले कर वे एक अनुशासित सैनिक के रूप में विकसित हो सकते हैं तथा समाज एवं देश की विभिन्न आपदा की स्तिथियों में सेवा कर अपनी भूमिका को प्रदर्शित कर सकते हैं। उन्होंने विशेषकर विद्यार्थियों से स्काउट्स जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी कहा।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….