- Advertisement -
मॉस्को। दुनिया भर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच जहां सभी देश इस महामारी के कारगर इलाज के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, रूस (Russia) ने अपनी और दुनिया की पहली रजिस्टर्ड कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik V) का पहला बैच सिविल सर्कुलेशन यानी कि जनता के इस्तेमाल के लिए जारी कर दिया है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर बताया कि वैक्सीन ने रोज़द्रावनज़ोर (हेल्थकेयर सिस्टम के नियंत्रण और निगरानी के लिए ज़िम्मेदार रूसी संस्था) के सभी आवश्यक गुणवत्ता टेस्ट पास किए हैं।
रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी कि जल्द ही क्षेत्रीय डिलीवरी की योजना है। इस वैक्सीन को गैमलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) द्वारा विकसित किया गया है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 अगस्त को कोविड -19 के वैक्सीन Sputnik V को रजिस्टर्ड किया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद इसका ऐलान करते हुए कहा कि उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है।
उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी बेटी को भी यह टीका लगाया गया है। मॉस्को के मेयर सेरगी सोबयनिन ने रविवार को उम्मीज जताई थी कि मॉस्को की अधिकांश जनता को कुछ महीनों के अंदर यह दवा दे दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के अन्य क्षेत्रों में रूस की वैक्सीन के पहले बैच की आपूर्ति जल्द ही करने की योजना है। बता दें कि वैक्सीन का नाम स्पुतनिक-वी (Sputnik V) रखा गया है कि जो कि रूस के एक उपग्रह का भी नाम है। दावा है कि इस टीके से Covid-19 के खिलाफ स्थाय़ी इम्यूनिटी विकसित की जा सकती है।
- Advertisement -