- Advertisement -
कांगड़ा। श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के एमडी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि पंडित बालकष्ण ट्रस्ट का मकसद असहायों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के तहत गरीब कन्याओं की शादी,लड़कियों की पढ़ाई का खर्च व अन्य जरूरत के काम किए जाते हैं। डॉ. राजेश हलके में डॉ. कार्यक्रम के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा व तरखानगढ़ में महिला मंडल से जुड़े सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. राजेश ने कहा कि इस ट्रस्ट की स्थापना कुछ उद्देश्यों को लेकर की गई है, जिनमें पंडित बालकृष्ण अपने जीवनकाल में कैसे गरीबों-असहायों की मदद करते थे, उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र हमें परिवार की तरह लगता है, इसलिए हम अपनी तरफ से कोशिश करते हैं कि जितनी मदद हो सके की जाए।
इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडलों को दरियां भी वितरित कीं। इससे पहले डॉ. राजेश का ठाकुरद्वारा व तरखानगढ़ में पहुंचने पर महिलाओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।
- Advertisement -