-
Advertisement
जख्मों से करहाते श्रीलंका को यह जीत मरहम का काम कर गई
Last Updated on September 12, 2022 by sintu kumar
जिस देश के आर्थिक हालात (Economic Conditions) खराब चल रहे हों। वहां हर व्यक्ति दाने-दाने को मोहताज हो और उस देश के खिलाड़ी (Player) किसी दूसरे देश की धरती पर सफलता के झंडे गाढ़ दें तो यह बहुत बड़ी बात होती है। यह उस देश के लिए एक आशा की किरण सरीखे है। यही कर दिखाया है श्रीलंका की टीम ने दुबई की धरती पर पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर। हालांकि श्रीलंका के सामने पाकिस्तान को हराना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इसका कारण यह था कि पाकिस्तान के पास एक मजबूत टीम थी, वहीं दूसरी ओर दुबई की धरती पर पाकिस्तान के समर्थकों की संख्या भी काफी अधिक थी। ऐसे में भी श्रीलंका की टीम ने अपना दमखम दिखाया और पाकिस्तान की टीम को शिकस्त देकर अपना परचम लहराया। अब एशिया कप 2022 को (Asia Cup 2022) श्रीलंका के रूप में अपना चैंपियन (Champion) मिल गया है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर 170 के स्कोर को खूब डिफेंड भी किया। सात साल के बाद श्रीलंका की टीम मल्टी नेशन टूर्नामेंट में चैंपियन बन कर उभरी है। इस मैच में जीत के हीरो भानुका राजपक्षे रहे और उन्होंने 71 रन बनाए। वहीं वानिंदू हसरंगा ने 21 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। हसरंगा ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए।
ये भी पढ़ें-Liger के फ्लॉप होने पर खुद को जिम्मेदार मान रहे देवरकोंडा, लिया ये फैसला
इस प्रकार श्रीलंका के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। श्रीलंका की इस जीत ने पूरे देश को तब मुस्कुराने (Smile) का मौका दिया है, जब उनके दिलों में जख्म हैं। यही वजह रही कि इन धुरंधर खिलाड़ियों ने अपनी इस जीत को होटल और फिर ड्रेसिंग रूम में सेलिब्रेट किया। इस जीत की खुशी में श्रीलंका (Srilanka) के खिलाड़ी खूब झूमे और जीत के बाद ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें सभी खिलाड़ी जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा था हर खिलाड़ी इसके पूरे पलों को जैसे जी लेना चाहते हों। इस जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में भी जमकर डांस किया। इसके साथ खिलाड़ियों ने केक काटकर एंज्वाय किया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका छठी बार एशिया कप का चैंपियन बना है और अब वह भारत के सर्वाधिक 7 टाइटल के खिताब से केवल एक कदम दूर है।