-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/01/Shrikant-Sharma.jpg)
श्रीकांत शर्मा होंगे हिमाचल BJP के लोकसभा चुनाव प्रभारी, संजय टंडन सह प्रभारी
लेखराज धरटा/शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी (Election In charge ) और संजय टंडन को सह- प्रभारी नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/USUwsnAtFz
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) January 27, 2024
BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। BJP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajiv Bindal), नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) और BJP के प्रदेश नेतृत्व ने श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन (Sanjay Tandon) को बधाई दी है।श्रीकांत शर्मा पहले भी एक बार हिमाचल बीजेपी प्रभारी रह चुके हैं। इसके अलावा वे विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रबंधन भी देख चुके हैं। अब उन्हें एक बार फिर से लोकसभा चुनाव प्रभारी का दायित्व मिला है।