- Advertisement -
cabinet: शिमला। प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। सीएम वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। इस बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है। इस बैठक में कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह मौजूद नहीं हैं।इस बैठक में आउटसोर्स कर्मियों के लिए लाई जाने वाली पॉलिसी पर विचार हो सकता है। बैंक में अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की पांच वर्ष की अवधि को घटाकर तीन वर्ष करने पर भी मुहर लगाई जा सकती है। सीएम ने हिमाचल दिवस पर इसका ऐलान किया था।
उधर, दिहाड़ीदारों को पांच वर्ष में नियमित करने पर भी मुहर लगेगी। अभी ये कर्मचारी सात साल बाद नियमित होते हैं। बैठक में कुल मिलाकर 50 से अधिक आइटम चर्चा को लगी हैं। बैठक में जंगी थोपन पावर प्रोजेक्ट को एसजेवीएन को सौंपने पर भी विचार होगा। उधर, प्राइमरी स्कूलों के युक्तिकरण को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में कई विभागों में खाली पद भरने पर भी मुहर लगेगी। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करने समेत कई अन्य अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
- Advertisement -