- Advertisement -
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांगड़ा के संगठनात्मक जिला देहरा के तहत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां को भंग कर दिया है। पार्टी ने ब्लॉकअध्यक्ष पूर्ण ठाकुर को इस पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। ऐसा चुनाव में उनकी निष्क्रियता को चलते किया गया है। जानकारी के मुताबिक जसवां प्रागपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र मनकोटिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष उनके हलके जसवां ब्लॉक का मामला उठाया था। उन्होंने इस ब्लॉक के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहने के आरोप लगाया था और इससे संगठन का कामकाज भी ढीला पाया गया था। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करते हुए जसवां ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर को उनके पद से हटाते हुए ब्लॉक की इकाई को ही भंग कर दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जसवां ब्लॉक की नई टीम का जल्द गठन कर दिया जाएगा।
- Advertisement -