- Advertisement -
मंडी। हिमाचल में नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस (Congress) ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। इसी बीच टिकट आवंटन को लेकर अब विरोधाभास भी शुरू होने लगा है। मंडी नगर निगम में टिकट आवंटन से नाखुश प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आकाश शर्मा (State Congress Spokesperson Akash Sharma) ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने यह त्यागपत्र (Resignation letter) टिकट आवंटन में सामान्य वर्ग की अनदेखी के चलते दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला को प्रेषित करते हुए पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि मंडी (Mandi) जिला में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की दुर्दशा का जिम्मेवार यहां का नेतृत्व है, जो समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर व उनको नुकसान पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार बीजेपी (BJP) व कांग्रेस में गोटिया फिट करता है। वह सभी निर्णय उनके द्वारा लिए जाते हैं। कांग्रेस द्वारा टिकटों के वितरण में आरक्षित वर्ग को ज्यादा तव्वजो दी गई। इससे सामान्य वर्ग के लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा लोग कांग्रेस को चाहते हैं, लेकिन नेतागण कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ता की अनदेखी कर रहा है, जो न्यायोचित व न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कांग्रेस आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। लेकिन मंडी के नेतृत्व की मनमानी ने इसे यहां पर पीछे की ओर धकेल दिया है।
- Advertisement -