हिमाचल: सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग साइट को लेकर जारी की अधिसूचना

पैराग्लाइडर टीहरा से भरेंगे उड़ान ऐतिहासिक मैदान चौगान को बनाया लैंडिंग साइट

हिमाचल: सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग साइट को लेकर जारी की अधिसूचना

- Advertisement -

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में अब आसमान में मानव परिंदे उड़ते दिखेंगे। जिला की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर (Sujanpur) में पर्यटक और आम लोग अब पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांच भरे एयरो स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग साइट को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। एयरो स्पोर्ट्स की तकनीकी समिति की सिफारिशों के आधार पर प्रदेश सरकार ने सुजानपुर को पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में अधिसूचित (Notification) किया है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: अब इन दो नई साइट्स पर उड़ेंगे मानव परिंदे, टेक्निकल कमेटी से मिली मंजूरी

सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि इस संबंध में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स रूल्स-2004 के तहत जारी की गई इस अधिसूचना के अनुसार सुजानपुर के निकट टीहरा से उड़ान भरने के लिए खसरा नंबर 421 की 13 हेक्टेयर से अधिक भूमि को टेक ऑफ साइट के रूप में अधिसूचित किया गया है। सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान चौगान में खसरा नंबर 3678 और 3555 पर लगभग 299 हेक्टेयर भूमि को लैंडिंग साइट बनाया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | himachal news live | himachal pradesh | current news of himachal pradesh | Sujanpur | पर्यटक | himachal news online | Hamirpur | हिमाचल | पैराग्लाइडिंग साइट | Paragliding | सुजानपुर | Himachal News | अधिसूचना | notification | latest news | एयरो स्पोर्ट्स | State Government | latest himachal news in hindi | sports news | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है