-
Advertisement
61 हजार असंगठित कामगारों के खाते में डाले March महीने के दो-दो हजार रुपए
Last Updated on April 11, 2020 by
शिमला। कर्फ्यू के बीच प्रदेश सरकार ने हिमाचल के 61 हजार असंगठित कामगारों (Unorganized workers) के खाते में मार्च महीने के दो-दो हजार रुपए डाल दिए हैं। बोर्ड का दफ्तर खुलते ही कामगारों को अप्रैल का भुगतान भी कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित कामगारों को दो-दो हजार रुपए की धनराशि प्रदेश के 61 हजार को दे दी गई है। यह राशि कामगारों को ऑनलाइन (Online) दी गई है। श्रमिक कल्याण बोर्ड से सचिव मनोज तोमर ने बताया कि जो कामगार बोर्ड से पंजीकृत हैं और 18 से 60 साल के बीच हैं। जिसने साल में 90 दिन का काम किया है तो उस कामगार के खाते में यह राशि दी जमा की गई है। अप्रैल का भुगतान बोर्ड का दफ्तर खुलते ही कर दिया जाएगा।