- Advertisement -
हमीरपुर। शहर के सिथेटिंक ट्रैक पर राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का आज से शुभारंभ हो गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सभी जिलों से करीब 500 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता अंडर-14 लड़के और लड़कियों के बीच होगी। गुरुवार को एथलेक्टिस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक नरेंद्र ठाकुर ने किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक नरेन्द्र ठाकुर को प्रदेश भर से आए हुए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। दो दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय एथलेक्टिस अंडर-14 प्रतियोगिता में कड़ी स्पर्धाएं होंगी।
इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने प्रदेश भर से आए हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचने के लिए बच्चे बधाई के पात्र है। उन्होंने खिलाड़ियों से सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों से आने वाले समय में प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील भी की।
- Advertisement -