- Advertisement -
नाहन। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सिरमौर द्वारा नाहन में आयोजित राज्यस्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ में मंडी जिला का दबदबा रहा। 13 से 15 और 16 से 19 आयु वर्ग की लड़कों व लड़कियों की विभिन्न दौड़ों में मंडी जिला ने ही पहला स्थान प्राप्त किया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 120 लड़कों व लड़कियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में 13 से 15 आयु वर्ग में लड़कों की 3000 मीटर दौड़ में मंडी के यशपाल, मंडी के ही राहुल व कांगड़ा के अंशुल व इसी वर्ग की लड़कियों की दौड़ में मंडी की आस्था, कुल्लू की पूजा व मंडी की ज्योति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 16 से 19 आयु वर्ग में लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में भी मंडी के प्रवीन, चमन लाल, ऊना के बादल व लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ में तमन्ना, हमीरपुर की शिवाली, मंडी की गंगा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।
जिला खेल अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि विजेता धावकों को क्रमश 15, 10 व 8 हजार के नगद पुरस्कार दिए गए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इन दौड़ों को आयोजित करने का मुख्य मकसद युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करना है। जिला खेल अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए विभाग द्वारा आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाते है।
- Advertisement -