- Advertisement -
सुंदरनगर। स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश की प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को सुंदरनगर के शीतला माता मंदिर भौण में किया गया। इस अवसर पर यूनियन की नई कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए गए। नई कार्यकारिणी में बतौर अध्यक्ष राम लोक चौधरी को चुना गया। चौधरी ने कहा कि अगर प्रबंधन और प्रदेश सरकार द्वारा कंडक्टरो की मांगे नहीं मानी गई तो प्रबंधक और प्रदेश सरकार के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।
- Advertisement -