- Advertisement -
नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Agricultural Law) के खिलाफ किसान लगातार 53 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार और किसान संगठनों (Farmers Organization) के बीच नौ दौर की बातचीत भी हो चुकी है। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी एक कमेटी (Committee) का गठन किया है, लेकिन किसान आंदोलन (Farmers Protest) खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने दोटूक (Rakesh Tikait) कहा है कि किसान कमेटी के सामने नहीं जाएंगे।
राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। जब तक तक कानून खत्म नहीं होंगे किसान घर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में विपक्ष को मंच नहीं दिया जाएगा। उधर, शनिवार को भी एक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट से नई कमेटी गठित करने की मांग की थी।
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बीजेपी किसानों को डराने की चाहे कितनी कोशिश कर लें वे नाकाम रहेंगे। वे भूल गए हैं कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।
किसान खेती बचाने निकले हैं। उनके संघर्ष को दबा नहीं पाओगे। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। pic.twitter.com/3tkuOAKZfN
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 17, 2021
उधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्विट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए एक ट्विट भी किया है। इस ट्विट में प्रयंका गंधी लिखती हैं कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बीजेपी किसानों को डराने की चाहे कितनी कोशिश कर लें वे नाकाम रहेंगे। वे भूल गए हैं कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। किसान खेती बचाने निकले हैं। उनके संघर्ष को दबा नहीं पाओगे। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है।
- Advertisement -