- Advertisement -
बिलासपुर। जामली में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दो गुटों की बीच पत्थरबाजी (Stone pelting ) हुई, जिसमें 3 युवक बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही दंगल समाप्त हुआ एकाएक किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। पत्थरबाजी के बाद दंगल में शोर-शराबा शुरू हो गया। तीन घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला बिलासपुर हॉस्पिटल (Bilaspur Hospital) ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार करवाया गया।
घायल युवक सुनील, राज और राकेश को काफी चोटें आई हैं। हालांकि, यह लड़ाई-झगड़ा क्यों और किस बात को लेकर हुआ, इसके बारे में भी व्यापक जानकारी नहीं मिल पाई है।
अंदेशा है कि आपसी रंजिश के चलते घटना हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में समझौता भी हो गया है, लेकिन जिस तरह से पत्थरबाजी की गई इस घटना ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था (Law and order) पर सवालिया निशान जरूर लगा दिए हैं।
- Advertisement -