-
Advertisement
इस जगह पर चलते हैं पत्थर, आज तक वैज्ञानिकों को भी नहीं पता चल पाया राज
Last Updated on April 14, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में करोड़ों ऐसी जगह हैं, जोकि रहस्यों से भरी पड़ी हैं। दुनिया में कुछ जगह अपनी नदियों के लिए मशहूर हैं, वहीं कुछ जगह अपनी वादियों व इतिहास को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसी ही एक जगह अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में स्थित है, जो कि पत्थरों के कारण बेहद मशहूर है। इस जगह का नाम डेथ वैली (Death Valley) है।
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, इंसान ही नहीं जानवरों के जाने पर भी पाबंदी
यह वैली कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व स्थित नेवादा राज्य के पास स्थित है। यह पूरा इलाका 225 किमी के दायरे में फैला हुआ है। इस जगह में पत्थर (stone) खुद ब खुद चलकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। जब पत्थर एक जगह से दूसरी जगह खिसककर जाते हैं तो पत्थर मिट्टी पर अपने निशान छोड़ते हुए जाते हैं। यह पत्थर कैसे खिसकते हैं इसका ना तो वैज्ञानिकों को पता चल पाया है और ना ही किसी ओर को। यह जगह आज तक वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बनी हुई है। इस रहस्यमयी जगह को देखने के लिए देश-विदेश के कई पर्यटक आते हैं। आज तक किसी ने भी इन पत्थरों को चलते हुए नहीं देखा है, लेकिन यह पत्थर खिसकने के बाद अपने पीछे लंबी रेखा छोड़ जाते हैं। रेखाओं को देखकर पता चलता है कि यह पत्थर अपनी जगह से खिसक कर दूसरी जगह पर आए हैं ।
साल 1972 में वैज्ञानिकों ने इन पत्थरों पर 7 सालों तक रिसर्च किया। उस दौरान 317 किलोग्राम के एक पत्थर का वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से अध्ययन किया था, जो कि बिल्कुल भी नहीं हिला था। वहीं, जब कुछ सालों के बाद वैज्ञानिकों ने दोबारा उस पत्थर के बारे में पता लगाने की कोशिश की थी तो वह पत्थर 1 किलोमीटर दूर जाकर मिला था।