Home » विशेष » क्या आपने घर में स्टोर रूम बनवाया है
क्या आपने घर में स्टोर रूम बनवाया है
Update: Wednesday, December 13, 2017 @ 9:30 AM
घर बनवाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखा जाता है कि एक कमरा ऐसा हो जिसमें घर का अतिरिक्त सामान रखा जाए। घर नया हो या पुराना हर घर में एक स्टोर रूम जरूर होता है जहां पर अतिरिक्त वस्तुओं के अलावा संग्रह किया गया सामान रखा रहता है। आपके घर में स्टोर रूम कहां पर हो और किस स्थान पर हो और उससे घर में रहने वालों की आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक स्थिति क्या हो सकती है। यह जानना जरूरी है। वास्तु के अनुसार रसोई घर में अनाज का भंडारण ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्वी दीवार के सहारे होना चाहिए। यदि आपके घर में स्थान की सुविधा है, तो घर के ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्व में स्टोर रूम का निर्माण करना वास्तु के अनुसार श्रेष्ठ माना गया है।

- पूर्व दिशा में अगर स्टोर रूम हो, तो उस घर के मुखिया को अपनी आजीविका के लिए ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है।
- आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण-पूर्व में अगर स्टोर रूम हो तो घर के मुखिया की आमदनी घर के खर्च के बराबर नहीं हो पाती। खानपान की वस्तुएं ज्यादा महंगी और कीमती आने लगती हैं।
- दक्षिण में अगर स्टोर रूम हो, तो इस दिशा में घर का वातावरण कुछ गलतफहमी और आपसी मतभेद से भरा हुआ होता है।
- अगर खाने-पीने का सामान स्टोर रूम में रखा जाए तो भाइयों या पति-पत्नी अथवा घर के वरिष्ठ एवं छोटे सदस्यों के बीच में कलह होती रहती है।

- दक्षिण पश्चिम में स्टोर रूम बनाकर आनाज जमा किया जाए तो अनाज में जल्दी ही कीड़े लगने लगते हैं। भोजन भी ज्यादा पौष्टिक नहीं रहता। कितना ही कमाएं धन कम ही पड़ता है। घर के बुजुर्ग शीत रोग और गैस रोग से ग्रस्त रहते हैं। आए दिन दवा-दारू का खर्च बढ़ जाता है।
- पश्चिम दिशा में अगर स्टोर रूम हो और यहां पर खाद्यान्न का संग्रह किया जाए तो घर के बच्चे यात्रा से संबंधित कार्यक्षेत्र में या व्यापारिक सौदों से लाभ पाते हैं। घर का मुखिया बुद्धिमान होता है पर वह अपनी पत्नी के होते हुए भी किसी अन्य स्त्री के आकर्षण में फंस जाता है।

- उत्तर पश्चिम में अनाज का भंडारण किया जाए तो यह दिशा बहुत ही शुभ होती है। यदि स्टोर रूम में ही पूजा का स्थान हो, तो बहुत ही शुभ होता है। वहां रहने वाला परिवार आर्थिक रूप से सम्पन्न होकर मान-सम्मान प्राप्त करता है। ऐसे घर का मुखिया यात्रा का शौकीन होता है, किन्तु मन में अशांति रहती है ।
- उत्तर दिशा में स्टोर रूम हो और यहां अनाज रखा जाए तो घर का मुखिया बुद्धिमान और रोमांटिक मिज़ाज का होता है।
- उत्तर पूर्व में स्टोर रूम हो तो ऐसे घर का मुखिया घुमने का शौकीन होता है एवं माता पक्ष के लोग धार्मिक और दान पुण्य करने वाले होते हैं।