-
Advertisement
Superstition : कहीं Camera से डरते हैं लोग तो कहीं एक Bird लाता है मौत
Last Updated on January 10, 2021 by Sintu Kumar
भारत में अलग-अलग तरह के अंधविश्वास (Superstition) हैं या कुछ ऐसे पक्षी या घटनाएं हैं जिन्हें मनहूस (Ominous) माना जाता है। जैसे काम के समय बिल्ली (Cat) रास्त काट दे तो लोग इस अशुभ मानते हैं। उल्लू और कौवों (Ravens) को लेकर भी अलग-अलग तरह की धारणा लोगों (Peoples) में हैं। ऐसे में आज हम आपको विदेशी लोगों के अंधविश्वास (Foreigner Superstition) के बारे में बताएंगे कि विदेश में लोग किस-किस चीज़ को मनहूस मानते हैं। इसके कई तरह के रोचक किस्से शामिल हैं।
ये पक्षी माना जाता है मौत का सूचक
भारत में बिल्ली सबसे मनहूस मानी जाती है, लेकिन दुनिया भर में एक पक्षी का बहुत ज्यादा खौफ है। यूरोप में तो इस पक्षी को इतना मनहूस (Ominous) माना जाता है कि वहां लोग इससे खौफ खाते हैं। यूरोप (Europe) में लोगों का मानना है कि यदि यह पक्षी (Bird) किसी व्यक्ति की ओर सिर घुमाकर देख लेता है तो उसकी जल्द ही मौत हो जाती है। खास बात यह है कि यह पक्षी चारों दिशाओं में अपना सिर घुमा सकता है। इस पक्षी का नाम है। यूरेशियन राइनेक (Eurasian Wryneck)। यूरेशियन राइनेक को यूरोप में बहुत ही मनहूस माना जाता है।
यहां कैमरे से भी डरते थे लोग
इस अंधविश्वास पर शायद आप भी यकीन करें या तो आप इसे सिरे से खारिज कर देंगे। दरअसल 19वीं सदी में कैमरे को लेकर भी बहुत लोगों में अंधविश्वास था। उस दौर में माना जाता था कि तस्वीर खींच कर आत्मा को कैद किया जा सकता था। इसी के चलते बहुत सारे लोग कैमरे से डरते थे और कैमरे से दूरी बनाकर ही रखते थे। यही नहीं, दक्षिण अफ्रीका के बहुत से इलाकों में आज भी ये अंधविश्वास है कि शीशे में आत्मा को कैद किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- सूरज डूबने से पहले ही यहां से लौट आते हैं लोग, जानिए क्या है इस किले का रहस्य
यहां पक्षी की बीठ मानी जाती है शुभ
भारत में आपकी गाड़ी यदि कोई पक्षी बीठ तक दे आप गुस्सा होते हैं पक्षियों को कोसने लगते हैं, लेकिन रूस में तो चिड़िया की बीट एक शुभ संकेत है। रूस (Russia) में मान्यता है कि यदि चिड़िया आपके सामान पर बीट कर दे तो आप अमीर बन सकते हैं। इसलिए रूस में जब भी चिड़िया किसी के सामान पर बीट कर देती है तो लोग इससे खुश होते हैं और मानते हैं कि जल्द ही उनके दिन बहुरेंगे।