- Advertisement -
सुरेश रंजन, नेरवा। नेरवा से करीब 5 किलोमीटर दूर बटेरा गांव में एक पागल कुत्ते ने 8 साल के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रैफर किया गया है। वहीं प्रशासन ने घायल बच्चे के परिजनों को 5000 की आर्थिक मदद दी है।
जानकारी के अनुसार 8 साल का मासूम इब्राहिम सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक पागल कुत्ता उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे के मुंह पर कई घाव कर दिए। इब्राहिम के रोने की आवाज सुनकर उसके पिता ईसा बाहर आए और बच्चे को काट रहे कुत्ते को भगाया। घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया, जहां डॉक्टर शैली ने उसे प्रथम उपचार देकर उसे शिमला रेफर कर दिया। वहीं, एसडीएम चौपाल और तहसीलदार ने घायल बच्चे के की आर्थिक मदद को 5000 की सहायता राशि प्रदान की।
- Advertisement -