- Advertisement -
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन (Washington)में बाढ़ आ जाने से वहां की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सड़कों पर इतना पानी जम गया है कि गाड़ियां डूबी हुई नजर आ रही हैं। आलम ये है कि सड़कें भी नदियां बन चुकी हैं। व्हाइट हाउस (White House)के बेसमेंट तक में पानी घुस गया है। इसके अलावा वर्जीनिया और कोलंबिया में भी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। देखिए अमेरिका में बाढ़ के मंजर की ये तस्वीरे….
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक आदमी कार के पूरी तरह से सड़क में चले हुए पानी को देखकर कार की छत पर चढ़कर मदद मांग रहा है।
बारिश के चलते नॉर्थवेस्टर्न डीसी, सदर्न मोंटगोमरी काउंटी, ईस्ट सेंट्रल लॉडन काउंटी, अर्लिंगटन काउंटी, फॉल्स चर्च और नॉर्थईस्टर्न फेयरफैक्स काउंटी के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन सुविधाओं को भी बंद कर दिया है। जब तक मौसम साफ़ नहीं हो जाता ये सुविधा बंद ही रखी जाएगी।
वहीं, पोटोमैक नदी में बाढ़ आने के कारण इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
- Advertisement -