-
Advertisement
कंपनी का सीईओ कार की खूबियां गिना रहा था…
कार कंपनी का सीईओ कार की खूबियां गिना रहा था…
इसमें 12 एयर बैग्स हैं..
सेफ्टी सैंडर्स और सेफ्टी पार्किंग एसिस्टेंस हैं..
साथ ही अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं..
इन्डियन खरीददार उसकी बात काटते हुए बोला..
“भाई तू सेफ्टी की ज़रा भी चिंता ना कर..
हमारे यहां खाटू श्याम बाबा, साईं बाबा और गणपति बाप्पा डेश बोर्ड पर होते हैं..
रियर व्यू मिरर पर हनुमानजी, बम्पर पर निम्बू मिर्ची..
और माता जी की लाल चुनरी स्टेरिंग के चारों ओर बँधी होती है..
बस तू खाली भाव कम कर…..
मर्द शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है…
.
बीवी को लगता है – मां सिखा रही है…
.
और मां को लगता है – बीवी सिखा रही है…!!!
रजनीकांत और केजरीवाल की मुलाकात हो जाती है..!
रजनीकांत:
मेरे गाँव में लाइट नहीं थी..!
मैं अगरबत्ती जलाकर उसकी रौशनी में पढ़ता था ।
केजरीवाल:
हमारे गाँव में भी बिजली नहीं थी
और हमारे पास अगरबत्ती के पैसे भी नहीं थे..!
फिर भी मैं पढ़ा ।
रजनीकांत: कैसे..?
केजरीवाल:
मेरा एक दोस्त था प्रकाश.. उसे पास बिठा कर पढता था।
एक दिन प्रकाश भीग गया वो नहीं आया फिर भी मैं पढ़ा ।
रजनीकांत: कैसे..?
केजरीवाल:
गाँव में ज्योति नाम की लड़की भी तो थी ।
उसके पास बैठ कर।
रजनीकांत बेहोश..
आज तक के इतिहास मे पहली बार कोई रजनीकांत पर भारी पड़ा है..!
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया ..
और सारी लडकिया देखते ही दीवानी हो गयी.
फिर लड़के ने आते ही कुछ कहा तो लडकिया बेहोश.
सोचो क्या कहा होगा ?
थोड़ी जगह देना बहिन जी.. झाड़ू लगाना है ..
.
हाय रे बेरोज़गारी
