-
Advertisement
इस छात्र ने जरूरतमंदों के लिए दान किया राशन
Last Updated on April 9, 2020 by saroj patrwal
ऊना। कोरोना से लड़ाई में हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर पर जिला प्रशासन ऊना का सहयोग कर रहा है। टक्का निवासी 12 वर्षीय अश्विनी सैणी ने जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन दान किया है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले अश्विनी ने दो बोरी आटा, दो बोरी चावल, 50 किलो दालें व अन्य सामग्री परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर को सौंपा। संजीव ठाकुर ने 12 वर्षीय छात्र की समाज सेवा की भावना को सराहा और कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने में समाज के हर व्यक्ति का अंशदान महत्वपूर्ण है।