-
Advertisement
भरी क्लास में स्टूडेंट ने टीचर को तमाचा मार दिया, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टूडेंट अपनी महिला टीचर को थप्पड़ मार रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मामले पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने लड़की की आलोचना करते हुए लिखा कि अमेरिका इतना आगे बढ़ चुका है, इसके बावजूद भी अभी वहां ब्लैक और व्हाइट का संघर्ष देखने को मिल रहा है। लोगों ने मांग की है कि लड़की को सजा जरूर देनी चाहिए।
दरअसल, पूरा मामला अमेरिका के टेक्सास का बताया जाता है। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की ने अपनी टीचर को थप्पड़ मारा है। टीचर इस दौरान काफी शांत लग रही थीं। लड़की ने टीचर को थप्पड़ इसलिए मारा क्योंकि वह टीचर ब्लैक थी। जब लड़की उसके पास पहुंची तो दोनों के बीच बहस होने लगी।
“Do you wanna talk to her cuz she’s Black and she’s pissing me off right now” pic.twitter.com/YlBCfeOqhO
— chris evans (@chris_notcapn) November 21, 2021
इसी दौरान लड़की ने टीचर को थप्पड़ मारा। इसके बाद लड़की ने टीचर की टेबल पर रखे फोन से अपनी मां को फोन मिला लिया। उसने अपनी मां को कहा कि यह टीचर ब्लैक है, इतना ही नहीं इसके बाद लड़की ने टीचर के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इस पूरे वाकये को क्लास में बैठे कुछ छात्रों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

