- Advertisement -
Protest : सोलन। कोटखाई में बीते दिनों गुड़िया के साथ हुए दुराचार व कत्ल के बाद पूरा देश न्याय की पुकार कर रहा है। प्रदेशभर में लोग अपने घरों से सड़कों पर उतरकर दरिंदों को फांसी की सजा देने के लिए गुहार लगा रहे हैं। सुबाथू छावनी में भी मंगलवार को फ्लोरेंस स्कूल व छावनी परिषद के कर्मचारियों ने मिलकर पूरे बाजार में गुड़िया की आत्मा की शांति के लिए न्याय की गुहार लगाई। सभी छात्र-छात्राओं ने कन्या स्कूल से लेकर केंद्रीय विद्यालय तक हाथों में काले रिब्बन बांध कर शांतिपूर्वक तरीके से अपना शोक व्यक्त किया।
वहीं, सुबाथू कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सुबाथू बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्कूल की छात्रा नीरू और कॉलेज की छात्र हीना ने कहा कि गुड़िया के साथ हुए दुराचार के बाद देवभूमि शर्मसार हुई है। उन्होंने कहा की गुड़िया को इंसाफ मिलना चाहिए और बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनना चाहिए।
यह भी पढ़ें : गुड़िया Murder Case : CBI की Team ने कोटखाई पहुंच छाना दांदी…
- Advertisement -