- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल के स्टूडेंट आने वाले समय में वैदिक गणित (Vedic Mathematics) की पढ़ाई करेंगे। इसे छठी से दसवीं कक्षा तक शुरू किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। बोर्ड के सचिव अक्षय सूद (Board Secretary Akshay Sood) ने बताया कि पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए बोर्ड ने एक समिति बनाई है, जिसकी कार्यशाला शुरू हो गई है। वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।
छठी से दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को जोड़ा जाएगा। बोर्ड की योजना है कि नए सत्र में वैदिक गणित की पढ़ाई स्कूलों में शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि इस विषय को शुरू करने का मकसद गणित विषय में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। वैदिक गणित के जरिये छात्रों को गणित के प्रश्नों को सरल तरीके से हल करना सिखाया जाएगा। इस विषय के शुरू होने से बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने में भी सहायता मिलेगी।
- Advertisement -