स्टडी में दावा- महिलाओं को आकर्षित करती हैं पुरुषों की ये खासियतें

महिलाओं को पसंद आते हैं हल्की दाढ़ी वाले पुरुष

स्टडी में दावा- महिलाओं को आकर्षित करती हैं पुरुषों की ये खासियतें

- Advertisement -

पुरुष के कौन से गुण एक महिला को आकर्षित करते हैं? वैज्ञानिक शोधों में ये सामने आया है कि पुरुषों में कुछ व्यावहारिक चीजों को देखकर महिलाएं (Women)उनकी तरफ आकर्षित होती हैं। पुरुषों के कौन से गुण हैं, जिनसे महिलाएं उनकी तरफ आकर्षण (Attraction) महसूस करती हैं, आइए आपको बताते हैं। साल 2010 में की गई एक स्टडी में सामने आया कि महिलाएं खुद से बड़ी उम्र के पुरुषों की तरफ ज्यादा जल्दी आकर्षित हो जाती हैं और ये बात सेल्फ डिपेंडेंट (Self Dependent) महिलाओं पर ज्यादा लागू होती है। यूके की एक स्टडी के अनुसार आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं आत्मविश्वास के साथ पार्टनर ढूंढती है और उम्र से बड़े पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं।


कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर 60 पुरुषों और 60 महिलाओं पर स्टडी की। स्टडी में सामने आया कि महिलाएं या पुरुष उनके प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाते हों। स्टडी में शामिल इन लोगों ने उन पुरुषों और महिलाओं के प्रति दिलचस्पी दिखाई जो उन्हीं की तरह दिखने में आकर्षित थे।

2010 में चीन, इंग्लैंड, जर्मनी और अमेरिका के लोगों पर की गई एक स्टडी के अनुसार महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनने वाले पुरुषों के प्रति सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। शोध में महिलाओं को लाल रंग के कपड़ों और दूसरे रंग के कपड़ों वाले पुरुषों की कुछ तस्वीरें दिखाई गईं। स्टडी में सामने आया कि ज्यादातर महिलाओं ने लाल रंग के शर्ट या टी-शर्ट पहने पुरूषों को ज्यादा पसंद किया।अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और प्रसिद्ध लेखिका हेलेन फिशर के अनुसार ज्यादातर महिलाएं अपनी तारीफ करने वाले पुरुष के प्रति दिलचस्पी दिखाती हैं। साइकोलॉजी टुडे पत्रिका को दिए इंटरव्यू में हेलेन ने कहा कि अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा ध्यान देती हैं। पुरुषों का फ्लर्ट करना ज्यादातर महिलाओं को पसंद आता है।

यह भी पढ़ें: पुरुषों के इन चीजों पर होती है 99% महिलाओं की नजर, जानें

 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार शोध के लिए कुछ पुरुषों को सुगंधित डिओडरेंट जबकि कुछ लोगों को बिना सुगंध वाला स्प्रे लगाने को दिया गया। स्टडी के नतीजे में पता चला कि महिलाओं ने सुगंधित स्प्रे का उपयोग करने वाले पुरुषों को आत्मविश्वास(Self Confidence) से भरा और ज्यादा आकर्षित बताया।न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में 177 पुरुषों और 351 महिलाओं पर एक स्टडी की गई, जिसमें सामने आया कि ज्यादातर महिलाओं ने दाढ़ी की लंबाई के अनुसार पुरुषों में दिलचस्पी दिखाई। स्टडी के अनुसार महिलाएं उन पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित दिखीं जिनकी दाढ़ी हल्की बढ़ी हुई थी।

यह भी पढ़ें: लड़कियों और महिलाओं को आकर्षित करने के लिए आजमाएं ये सिद्ध टोटके

 

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी(University of California) में 286 महिलाओं पर की गई स्टडी में ये सामने आया कि महिलाओं को सामान्य बॉडी रखने वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। स्टडी के दौरान इन महिलाओं को कुछ शर्टलेस पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं। इन महिलाओं ने ज्यादा मसल्स वाले पुरुषों को शॉर्ट टर्म पार्टनर, जबकि कम और सामान्य मसल्स वाले पुरुषों को लॉन्ग टर्म पार्टनर(Long Term Partner) के तौर पर चुना।

कई स्टडीज में ये भी सामने आया है कि महिलाएं उन पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं जो मजाकिया मिजाज रखते हों। अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर(Sense of Humor) वाले पुरुषों के साथ महिलाएं बातचीत करने में सहज महसूस करती हैं और जल्दी घुलमिल जाती है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Like करें हिमाचल अभी अभी का Facebook Page…. 

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | महिला-पुरुष आकर्षण | latest news | कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय | trending news | Attraction toward men | Attractive personality | रिसर्च | University of California | state news | abhi abhi | HP live | Research | आकर्षण
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है