-
Advertisement
कांगड़ा: PTC डरोह के उप निरीक्षक सतपाल को कल मिलेगा पुलिस मेडल
Last Updated on January 25, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह (Himachal Pradesh Police Training College Daroh) में कार्यरत उप निरीक्षक (Sub Inspector) सतपाल को सराहनीय सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस-2021 (Republic Day-2021) के शुभ अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल फुलझेले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हम सभी के लिए अति हर्ष व गौरव की बात है, संस्थान के अधिकारी को प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से बाकि जवानों का भी मनोबल ऊंचा होगा तथा अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: स्वर्णिम हिमाचल समारोह में Jai Ram ने याद किए पूर्व सीएम, नड्डा को लेकर कही यह बात
गौरतलब है कि उप निरीक्षक सतपाल पिछले 6 वर्ष से इस संस्थान में अपनी सेवाएं निष्पादित कर रहे हैं। इन्होंने विभाग में रहते हुए एलएलबी (LLB) की पढ़ाई की है तथा विधि प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन दक्षिणी सूडान में भी सेवाएं दे चुके हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) व पुलिस महानिदेशक हिमाचल संजय कुंडू द्वारा भी बधाई संदेश भेजा गया है।