- Advertisement -
कुल्लू। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार भुंतर में रविवार को भारी बारिश ने कोहराम मचा दिया। भारी बारिश के बाद पारला भुंतर व अंबेडकर नगर स्थित कांगड़ी नाले में शनिवार को अचानक बाढ़ (flood) आ गई। अचानक आई इस बाढ़ ने लोगों का भारी नुकसान (Loss) किया है। जहां लोगों के घरों में मलबा घुस गया, वहीं लोगों के बगीचों में इस बाढ़ के मलबे ने भारी तबाही मचाई है।
मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ी नाले में आई बाढ़ के साथ आया मलबा स्थानीय लोगों के घरों और खेतों (House and farm) में घुस गया। वहीं प्राथमिक पाठशाला में भी बाढ़ से मलबा भर गया। भारी मात्रा में आए इस मलबे से कई वाहन इसकी चपेट में आ गए, जिससे वाहन मालिकों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। वहीं, स्थानीय निवासी तारकेश्वर शर्मा, जगमोहन शर्मा, श्याम चंद कटोच, श्याम ठाकुर के बगीचों में नाले के मलबे ने भारी तबाही हुई है। बगीचों में अनार की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से इस नाले का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
- Advertisement -