- Advertisement -
लडभड़ोल। सियुन खड्ड में अचानक पानी बढ़ने से खड्ड में कपड़े धो रही दो प्रवासी मजदूर महिलाएं बह गई। इस बीच उनके शोर को सुनकर ग्रामीणों ने एक महिला को तो बचा लिया, जबकि दूसरी महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामिणों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार लापता महिला कौशल्या बाई पत्नि सोन सांई छतीसगढ़ की है। यह महिला अपने पति के साथ यहां निर्माणाधीन सरकारी डिग्री कॉलेज में मजदूरी करती थी। शनिवार को कौशल्या एक अन्य महिला निर्मला के साथ सियुन खड्ड में कपड़े धोने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव में यह दोनों ही बह गई।
जिनमें से निर्मला को तो ग्रामिणों ने बचा लिया लेकिन कौशल्या को पानी में बह गई। पुलिस ग्रामिणों की मदद से महिला की तलाश में जुट गई है। फिलहाल अंधेरा होने से तलाश में मुशिकलें आ रही हैं।
- Advertisement -