-
Advertisement
Sudhir Sharma / CM Sukhu / Statue /
चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की रिज पर प्रतिमा न लगाने को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और कहा कि पूर्व की जय राम सरकार द्वारा रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया था लेकिन अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री की संकीर्ण मानसिकता को देखिए कि उन्होंने वहां पर उनकी प्रतिमा नहीं लगाई उन्होंन कहा कि रिज पर हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सिंह की प्रतिमा लगानी चाहिए और उसमे लिखना चाहिए कि कांग्रेस के अंतिम मुख्यमंत्री। रविवार को चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा के घर पर कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सुधीर शर्मा सहित सभी नेता मौजूद रहे और उन्होंने सूक्खु सरकार पर जमकर निशाना साधा।