- Advertisement -
धर्मशाला। महंगाई-बेरोजगारी के नाम पर आज कांग्रेसियों ने धर्मशाला में प्रदर्शन किया। इसी दौरान एक तस्वीर ऐसी सामने आई है जो अपने-आप कई ईशारे कर रही है।
तस्वीर में सुधीर शर्मा का हाथ विधायक पवन काजल के कंधे पर है। ये क्या सुधीर इससे अभी भी कोई संदेश देना चाह रहे थे, या ये बिना किसी लाग-लपेट के था।
मसला जो भी रहा हो तस्वीर अपने-आप बोल रही है। खैर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।
राठौर ने कांग्रेसियों से जय श्रीराम के नारे लगवाए। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक है, मंदिर जल्द बनना चाहिए।
- Advertisement -