- Advertisement -
नई दिल्ली। दक्षिण सोमालिया (Somalia) के एक होटल में एक आत्मघाती हमले में 26 की मौत हो गई है जबकि 56 लोग घायल हुए हैं। आतंकी किसमायो शहर के मेदिना होटल में विस्फोटक से भरी कार लेकर भीतर घुस गया। इसके साथ ही हथियारों से लैस कई बंदूकधारी आतंकी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए। जिससे 26 लोगों की मौत हो गई जबकि56 घायल हुए।
मारे गए लोगों में कई विदेशी विदेशी नागरिक हैं। इनमें तीन केन्याई, एक कनाडाई, एक ब्रिटिश, दो अमेरिकी और तीन तंजानिया के निवासी हैं। इसके अलावा दो चीनी नागरिक घायल भी हैं। हमले की जिम्मेदारी अल शबाब नाम के आतंकवादी संगठन ने ली है।
- Advertisement -