- Advertisement -
शिलाई। उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नाया में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शिलाई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 32 वर्षीय कुंभिया राम उर्फ श्याम सिंह ने पेड़ से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि श्याम सिंह अपने परिवार के साथ फतेहपुर धार में रहता था।
शुक्रवार को वह घर पर अकेला था। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि श्याम सिंह की पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने मायके गई हुई थी। शनिवार सुबह जब ग्रामीण जंगल में घास लेने पहुंचे तो श्याम सिंह का शव एक पेड़ से झूल रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व नाया गांव के लोगों को दी। उधर, शिलाई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- Advertisement -